featured Breaking News देश राज्य

नेताजी पर फिल्म बनाने वाला था राम रहीम

ram rahim and bose नेताजी पर फिल्म बनाने वाला था राम रहीम

साध्वियों के यौन शोषण में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब एक के बाद एक खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में जानकारी है कि फिल्मों का शौक रखने वाला राम रहीम दो महीनों के बाद और एक फिल्म बनाने जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम दो महीनों के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित फिल्म बनाने वाला था।

ram rahim and bose नेताजी पर फिल्म बनाने वाला था राम रहीम
ram rahim make film of netaji

सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि इस फिल्म में वो नेताजी का किरदान निभाने वाला था। एमएसजी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाला राम रहीम नेताजी पर फिल्म बनाकर बंगाली सिनेमा में भी अपने पैर जमाने की फिराक में था। सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि नवंबर से वह इस फिल्म के लिए काम शुरू करने वाला था। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के अरमानों पर फानी फिर गया। आपको बता दें कि सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है और उसे 20 साल की सजा सुनाई है।

राम रहीम के जेल में जाने के बाद कई सारे खुलासे हो रहे हैं कि वह कितना रंगीन मिजाज का है। पुलिस धीरे-धीरे सभी राज पर से पर्दा उठा रही है। वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम नेताजी से काफी प्रभावित था। इसलिए उसने नेताजी पर फिल्म बनाने के बारे में विचार किया था। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल हो गया था।

Related posts

भारत बंद: राजस्थान में भारत बंद का मिला जुला असर, कहीं सड़कों पर दिखे किसान तो कहीं पसरा सन्नाटा

Saurabh

कांग्रेस दलित और किसान विरोधी है: मुख्यमंत्री रमन सिंह

Rani Naqvi

भारतीय सेना ने वापस लौटाया चीनी सैनिक, गलती से LAC पार कर भारतीय सीमा में हुआ था दाखिल

Aman Sharma