साध्वियों के यौन शोषण में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब एक के बाद एक खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में जानकारी है कि फिल्मों का शौक रखने वाला राम रहीम दो महीनों के बाद और एक फिल्म बनाने जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम दो महीनों के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित फिल्म बनाने वाला था।
सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि इस फिल्म में वो नेताजी का किरदान निभाने वाला था। एमएसजी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाला राम रहीम नेताजी पर फिल्म बनाकर बंगाली सिनेमा में भी अपने पैर जमाने की फिराक में था। सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि नवंबर से वह इस फिल्म के लिए काम शुरू करने वाला था। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के अरमानों पर फानी फिर गया। आपको बता दें कि सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है और उसे 20 साल की सजा सुनाई है।
राम रहीम के जेल में जाने के बाद कई सारे खुलासे हो रहे हैं कि वह कितना रंगीन मिजाज का है। पुलिस धीरे-धीरे सभी राज पर से पर्दा उठा रही है। वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम नेताजी से काफी प्रभावित था। इसलिए उसने नेताजी पर फिल्म बनाने के बारे में विचार किया था। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल हो गया था।