featured दुनिया देश

इंडोनेशिया: सुनामी ने मचाई तबाही, पीएम मोदी बोले- ‘भारत सहायता के लिए तैयार’

pm modi इंडोनेशिया: सुनामी ने मचाई तबाही, पीएम मोदी बोले- 'भारत सहायता के लिए तैयार'

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में सुनामी ने भयानक तबाही मचाही है। यह सुनामी इंडोनेशिया के सुंदा खाड़ी में आई है। सुनामी की भयंकर तबाही से मरने वालों की संख्या सोमवार तक 281 पहुंच गई है.

pm इंडोनेशिया: सुनामी ने मचाई तबाही, पीएम मोदी बोले- 'भारत सहायता के लिए तैयार'

हजारों लोग घायल 

वहीं इस सुनामी में 1000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। और तकरीबन 28 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब भारत ने भी इंडोनेशिया को इस दुख की घड़ी में मदद की पेशकश की है। वहीं इस घटना में मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के बाद आई सुनामी से हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना। भारत अपने नौवहन पड़ोसी और मित्र की राहत कार्य में सहायता के लिए तैयार है।” वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

PM मोदी कल  बोगीबील पुल से गुजरने वाली पहली यात्री ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता स्तुपो पुर्वो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दक्षिणी सुमात्रा और पश्चिमी जावा के पास समुद्र की ऊंची लहरें तटों को तोड़कर आगे बढ़ीं जिससे दर्जनों मकान तबाह हो गए। एजेंसी ने कहा कि क्राकातोआ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे हुआ भूस्खलन सुनामी का संभावित कारण हो सकता है। सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने कहा, “मृतकों की संख्या और नुकसान दोनों में बढ़ोतरी होगी।”

Related posts

2018 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध, आएगी कई प्राकृतिक आपदा !

Breaking News

MP: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह की चेतावनी, कहा- 2023 में नहीं जीते तो फिर घर बैठिएगा

Saurabh

मध्य प्रदेश: यहां जमीन से निकली आग, पानी के लिए हो रही थी बोरिंग और फिर…

Saurabh