देश featured राज्य

भारत को गाय पूजने वालों और पीएम मोदी से कराएंगे मुक्त: जाकिर मूसा

zakir musa warning

नई दिल्ली। बकरीद से एक दिन पहले आतंकी संगठन अंसार गजावत-उल-हिन्द के सरगना जाकिर मूसा ने 10 मिनट का वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने संदेश दिया है कि भारत को गाय पूजने वालों और पीएम मोदी से मुक्त कराएंगे। जाकिर मूसा ने भारत सरकार को जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने को लेकर भी धमकी दी है। मूसा ने अपने यूट्यब अकाउंट पर शेयर की है। जाकिर मूसा इससे पहले आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सदस्य रह चुका है। उसके बाद उसने अल-कायदा कै दामन थाम लिया।

zakir musa warning
zakir musa warning

बता दें कि मूसा ने अपने ओडियो में पाकिस्तान सेना और सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कश्मीरी जियाहियों को धोखा दिया है। मूसा ने इस बात का भी दावा किया है कि पाक अमेरिका की मदद करने के लिए कश्मीरी जिहादियों के खिलाफ युद्ध कर रहा है। मूसा का कहना है कि पाक ने आतंक को प्रशिक्षण देने वालेकई कैंपों को बंद कर दिया है। मूसा का कहना है कि पाक ने आतंक से जुड़े कई आतंकियों को मार दिया है और कई को जेल में बंद कर दिया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मूसा के संगठन के लोगों ने कई जगहों पर अल्लाह की मर्जी से के पोस्टर लगाए जिससे ये साफ होता है कि आकतंकी संगठन किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में है। मूसा ने अपनी धमकी में कहा कि भारत में गाय को पूजने वाले चाहे जीतनी भी हिम्मत दिखा लें हमें रोक नहीं पाएंगे। उसने कहा कि हम हिंद पर इस्लाम का परचम लहराएंगे और हिंदू शासकों को बांधकर घसीटेंगे। मूसा ने पाक पर भारत से मिलने का भी आरोप लगाया और पाक सरकार को अपना दुश्मन बताया।

Related posts

अब तक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी ढेर, तनाव के बीच सेना का ऑपरेशन जारी

Rani Naqvi

इस होटल में चल रहा था जिस्म का कारोबार, पुलिस के आते ही फरार हुआ ये नेता

Shailendra Singh

ईएसआईसी ने बीमित व्यक्तियों के लिए नई योजना-अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को दी मंजूरी

mahesh yadav