featured देश

टूरिज्म का प्रतीक बन रहे हैं भारतीय त्योहार: पीएम मोदी

pm modi maan ki baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को मन की बात के जरिए 35वीं बार संबोधित किया। पीएम ने मन की बात करते हुए सबसे पहले पंचकुला की हिंसा को लेकर चिंता जताई। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये देश एकता और शांति का देश है इस देश में आस्था के नाम पर इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा देश एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों और उनकी संस्कृति का संम्मान किया जाता है।

pm modi maan ki baat
pm modi maan ki baat

बता दें की पीएम मोदी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सभी देश वासियों को गणेश चतुर्थी, ओणम और ईद उल जुहा की  शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के त्योहार टूरिज्म का प्रतीक बनते जा रहे हैं। विदेशों से लोग हमारे त्योहारों का आनंद लेने आते हैं। हमारे देश में सभी त्योहार एक साथ धूम-धाम से मनाएं जाते हैं। भारत में हिंदू मुसलमान सभी एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हैं।

वहीं पीएम मोदी ने भारतीय त्योहारों पर बोलते हुए कहा कि यहां सभी त्योहार इतने हर्ष उल्लास के साथ मनाएं जाते हैं कि पता ही नहीं चलता कि कौन सा त्योहार किस धर्म का है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार भी तीन त्योहार एक साथ मनाएं जाएंगे और यहीं इस देश की एकता की पहचान है कि यहां सभी धर्मों को एक समान माना जाता है। जिसकी वजह से यहां के सभी त्योहार विदेशों में पहचाने जाते हैं और विदेश से लोग हमारे त्योहार मनाने आते हैं।

Related posts

बदल रहा है उत्तर प्रदेश, कानपुर में भी दौड़ी मेट्रो रेल, सीएम योगी ने किया ट्रायल रन का शुभारंभ

Neetu Rajbhar

IND-AUS:  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने लगाया शानदार अर्धशतक

Saurabh

राजनाथ सिंह सुनेंगे किसानों की मन की बात, सरकार से बातचीत के लिये तैयार हुए किसान

Hemant Jaiman