featured देश

टूरिज्म का प्रतीक बन रहे हैं भारतीय त्योहार: पीएम मोदी

pm modi maan ki baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को मन की बात के जरिए 35वीं बार संबोधित किया। पीएम ने मन की बात करते हुए सबसे पहले पंचकुला की हिंसा को लेकर चिंता जताई। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये देश एकता और शांति का देश है इस देश में आस्था के नाम पर इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा देश एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों और उनकी संस्कृति का संम्मान किया जाता है।

pm modi maan ki baat
pm modi maan ki baat

बता दें की पीएम मोदी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सभी देश वासियों को गणेश चतुर्थी, ओणम और ईद उल जुहा की  शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के त्योहार टूरिज्म का प्रतीक बनते जा रहे हैं। विदेशों से लोग हमारे त्योहारों का आनंद लेने आते हैं। हमारे देश में सभी त्योहार एक साथ धूम-धाम से मनाएं जाते हैं। भारत में हिंदू मुसलमान सभी एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हैं।

वहीं पीएम मोदी ने भारतीय त्योहारों पर बोलते हुए कहा कि यहां सभी त्योहार इतने हर्ष उल्लास के साथ मनाएं जाते हैं कि पता ही नहीं चलता कि कौन सा त्योहार किस धर्म का है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार भी तीन त्योहार एक साथ मनाएं जाएंगे और यहीं इस देश की एकता की पहचान है कि यहां सभी धर्मों को एक समान माना जाता है। जिसकी वजह से यहां के सभी त्योहार विदेशों में पहचाने जाते हैं और विदेश से लोग हमारे त्योहार मनाने आते हैं।

Related posts

ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

mohini kushwaha

मेरठ में ऑक्सीजन का ‘आपातकाल’, पत्रकार की मां को भी नहीं मिल पाया इलाज, दर्दनाक मौत

Aditya Mishra

भारत-आसियान को आपस में जोड़ता है बौद्ध धर्म और रमायण: सुषमा

Breaking News