featured देश राज्य

मुंबई में आरक्षण को लेकर मराठाओं का प्रदर्शन, रास्तों पर लगा जाम

mumbai, maratha, kranti, morcha, rally, reservation, traffic, jam, maharashtra

नई दिल्ली। मुंबई में आज से मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हो गया है। जिसके कारण शहर के कई रास्ते जाम की वजह से बंद हैं। मुंबई के मोर्चे को लेकर मुंबई ट्रेफिक पुलिस पहले ही लोगों से ऐतिहात बरतने की बात कह चुकी है। #MarathaKrantiMorcha रैली की वजह से ठाणे ईस्टेर्न एक्सप्रेस हाईवे ज्यादा प्रभावित है। तो वहीं जीजामाता उद्यान जाने के लिए कांदिवली स्टेशन पहुंचने के लिए करीब 300 से ज्यादा यात्री लोकल ट्रेन का इंतेजार कर रहे हैं।

mumbai, maratha, kranti, morcha, rally, reservation, traffic, jam, maharashtra
mumbai maratha kranti

इस वजह से हो रहा प्रदर्शन

महाराष्ट्र में मराठाओं को राज्य में नौकरी में आरक्षण पाने के लिए और भी कई अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में मराठा शांति मोर्चा का कई महीने से आयोजन किया जा रहा है। महाराष्ट्र के अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में तो ये मोर्चा कई दिनों से चल रहा है। वहीं मराठा क्रांति मूक मोर्चा का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। इससे पहले इस मोर्चा का आयोजना 9 अगस्त को किया गया था। इसके चलते मुंबई पुलिस ने लाखों में लोगों की संख्या को देखते हुए खास तौर पर सुरक्षा बल तैनात किया है।

मोर्चा के चलते दक्षिण मुंबई में 500 स्कूल बंद

मुंबई में मोर्चा की वजह से रास्ते बंद होने के कारण शिक्षा विभाग के दक्षिण मुंबई के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री का कहना है कि जाम की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए दक्षिण मुंबई के सायन, माहिम, दादर, वरली और भायखाले के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Related posts

भाजपा ने की महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

Shailendra Singh

उठा-पटक के बीच बाजार ने हफ्ते की सपाट क्लोजिंग की, निफ्टी आज 10900 के पार ही बंद हुआ

Rani Naqvi

चंडीगढ़ में फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत

Pradeep sharma