featured दुनिया

अगर कश्मीर और कालापानी में घुस जाएं तो क्या होगा- चीन

china, doklam, india, global time, kashmir, kalapani

इन दिनों चीन और भारत के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आए दिन चीन भारत की धमकियां देने में लगा हुआ है। इस बार चीन ने भारत को काफी कड़ी धमकी दी है। चीन का कहना है कि ‘तब क्या होगा जब हम उत्तराखंड के कालापानी और कश्मीर में घुस जाएंगे’। चीन की तरफ से आए दिन ऐसे बयान सामने आ रहे हैं। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करने में लगा हुआ है।

china, doklam, india, global time, kashmir, kalapani
china and india

आपको बता दें कि चीनी मीडिया लगातार भारत पर अपना निशाना साधने में लगा हुआ है। ऐसे में कुछ वक्त पहले चीनी अखबार द्वारा डेढ़ मिनट का एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमें ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने कहा था कि भारत फिर से 1962 की गलती को दोहरा रहा है और अभी भी नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू की तरफ अनुभवहीन है। वीडियो में यह कहा गया था कि भारत देश की जनता से सब कुछ ठीक होने की बात कह रहा है, उसे स्थिति से निपटने के बारे में सोचना चाहिए।

चीनी विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक वांग वेनली ने कुछ वक्त पहले भारतीय मीडिया को संबोधित किया था जिसमें चीन द्वारा कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए भारत और कालापानी का जिक्र किया था। वही चीन द्वारा इससे पहले मंगलवार को भी कहा गया था कि भारत फिर से 1962 वाली गलती को दोहराने में लगा हुआ है। चीनी विदेश मंत्रालय में उप महानिदेशक वांग वेनली का कहना था कि अगर एक भी दिन के लिए कोई भी भारतीय सेनिक विवाद क्षेत्र में रहता है तो यह चीन के लिए संप्रभुता और अखंडता का सवाल होगा। उन्होंने कहा है कि अगर भारत किसी भ्रम में है तो उसे वह दूर करना चाहिए।

Related posts

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए किया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, विपिन रावत ने ली ये शपथ

Trinath Mishra

मलेशियाई उच्च न्यायालय, अब गैर मुस्लिम भी कर सकते है ईश्वर को संबोधित करने के लिए ‘अल्लाह’ शब्द का इस्तेमाल

Aman Sharma

भारत में पैदा होने वाला हर शख्स नहीं होता हिंदू: शंकराचार्य

Breaking News