देश राज्य

चंडीगढ़ में फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत

fire चंडीगढ़ में फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत

चंडीगढ़ के रामदरबार इंडस्ट्रियल एरिया 2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग का तांडव पूरी फैक्ट्री में फैल गया। आग लगने से पूरी फैक्ट्री में धुंआ फैला गया। जिस कारण वहां कई सारी महिलाएं बेहोश हो गई। यह फैक्ट्री देवदर्शन धूप की है।

fire चंडीगढ़ में फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत
fire in factory

हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें एक महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी बाहर भागने लग गए थे लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि महिलाओं का दम घुटने लग गया। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग इतनी भयानक थी कि इसे काबू करने के लिए कई सारी दमकल की गाड़ियों को मौके पर आना पड़ा। और आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बेहोश हुई महिलाओं को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी है कि करीब 30 महिलाएं हादसे के वक्त फैक्ट्री में थी।

Related posts

मोदी सरकार भेजेगी भारतीय युवाओं को ट्रेनिंग के लिए जापान

Rani Naqvi

एमपी उपचुनाव: हार के बावजूद बीजेपी का वोट शेयर 13 फीसदी बढ़ा

Vijay Shrer

मथुरा हिंसा: हेमा ने ऊठाई सीबीआई जांच की मांग

bharatkhabar