featured देश यूपी

चोटी के बाद अब कटी दाढ़ी, रामपुर से सामने आई घटना

man beard chopped, rampur, crime, police, up

देश में इन दिनों अलग अलग जगहों से महिलाओं की चोटी काटने के मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं के बाद लोगों के साथ साथ पुलिस भी हैरान और परेशान हो रखी है। और सबके जहन में बस एक सवाल है कि आखिर यह कर कौन रहा है, किसका हाथ है इसके पीछे। लेकिन इस हैरान और परेशान करने वाली घटनाओं के बाद अब एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

man beard chopped, rampur, crime, police, up
man beard chopped

इस मामले में किसी महिला की चोटी नहीं कटी है बल्कि इसमें एक युवक की दाढ़ी कटी है। इस हैरान और परेशान करने वाली घटना के बाद पुलिस काफी परेशान नजर आ रही है। पूरा मामला रामपुर के चिचौली गांव की है। जहां पर जोगिंदर सिंह नाम का युवक अपने घर में था। अचान से ही उसे कोई अनजान शक्ति महसूस हुई और वह बेहोश हो गया। जोगिंदर के मुताबिक जब उसकी आंखें खुली तो उसने देखा कि उसकी दाढ़ी कटी हुई थी। जिसके बाद इस मामले की जानकारी जोगिंदर ने तुरंत ही पुलिस को दी।

पीड़ित के मुताबिक उसकी दाढ़ी काफी बड़ी थी लेकिन जब वह बेहोश हुआ तब उसकी दाढ़ी काट दी गई। पीड़ित के अनुसार उसे किसी अंजान शक्ति का आभास हुआ और फिर वो बेहोश हो गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पर प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

फीफा वर्ल्ड कप-फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल मुकाबले से पहले पूरी जानकारी

mahesh yadav

कैराना: रोकी गई संगीत सोम और अतुल प्रधान की यात्रा

bharatkhabar

पीएम मोदी पाकिस्तान के साथ शांति सुरक्षा की कीमत पर नहीं चाहते : अमेरिका

Breaking News