featured Breaking News देश

कैराना: रोकी गई संगीत सोम और अतुल प्रधान की यात्रा

Sangeet Som कैराना: रोकी गई संगीत सोम और अतुल प्रधान की यात्रा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने करीब 2000 समर्थकों के साथ अपनी निर्भय यात्रा शुरू की, लेकिन सरधना के 2 किलोमीटर बाद ही यात्रा को रोक दिया गया। पुलिस और संगीत सोम के बीच काफी बहस हुई। इलाके में धारा 144 लागू है और राजनीति चरम पर है। बीजेपी के नेता संगीत सोम को प्रशासन मार्च निकालने की इजाजत नहीं मिली है।

Kairana Sangeet Som

यात्रा रोके जाने पर बीजेपी विधायक ने कहा वरिष्ठ अधि‍कारियों ने हमें रोका है। ये कह रहे हैं कि धारा-144 लागू है। इसलिए हम भी यात्रा रोक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अखि‍लेश सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 15 दिनों से अंदर पलायन किए गए परिवारों को सुरक्षि‍त वापस लाए, वरना बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं समाजवादी पार्टी ने भी सद्भावना यात्रा निकाली। समाजवादी पार्टी नेता अतुल प्रधान ने भी यात्रा शुरू की। लगभग 500 लोगों की इस भीड़ को भी पुलिस ने रोक दिया।

Related posts

अरुणाचल प्रदेश में सियासी संकट, खांडू सहित 5 विधायक पार्टी से सस्पेंड

shipra saxena

ईशान किशन की बल्लेबाजी के आगे कोलकाता हुई परास्त, मुंबई ने दी 102 रन से मात

lucknow bureua

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

Nitin Gupta