देश में इन दिनों अलग अलग जगहों से महिलाओं की चोटी काटने के मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं के बाद लोगों के साथ साथ पुलिस भी हैरान और परेशान हो रखी है। और सबके जहन में बस एक सवाल है कि आखिर यह कर कौन रहा है, किसका हाथ है इसके पीछे। लेकिन इस हैरान और परेशान करने वाली घटनाओं के बाद अब एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
इस मामले में किसी महिला की चोटी नहीं कटी है बल्कि इसमें एक युवक की दाढ़ी कटी है। इस हैरान और परेशान करने वाली घटना के बाद पुलिस काफी परेशान नजर आ रही है। पूरा मामला रामपुर के चिचौली गांव की है। जहां पर जोगिंदर सिंह नाम का युवक अपने घर में था। अचान से ही उसे कोई अनजान शक्ति महसूस हुई और वह बेहोश हो गया। जोगिंदर के मुताबिक जब उसकी आंखें खुली तो उसने देखा कि उसकी दाढ़ी कटी हुई थी। जिसके बाद इस मामले की जानकारी जोगिंदर ने तुरंत ही पुलिस को दी।
पीड़ित के मुताबिक उसकी दाढ़ी काफी बड़ी थी लेकिन जब वह बेहोश हुआ तब उसकी दाढ़ी काट दी गई। पीड़ित के अनुसार उसे किसी अंजान शक्ति का आभास हुआ और फिर वो बेहोश हो गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पर प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।