featured देश यूपी

अधिकारी की बेटी को छेड़ने के मामले में बीजेपी अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

haryana, bjp, prez son, friend, arrest, molestation, case, bureaucrat, daughter

हरियाणा। हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सुभाष के बेटे पर अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसमें उसे और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया जिसके बाद विकास बराला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को पीड़िता ने विकास बराला के खिलाफ पीड़िता ने सेक्टर-26 में पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। विकास और उसके दोस्तों पर लड़की की गाड़ी रोकने उसका पीछा करने और उलसके साथ छोड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

haryana, bjp, prez son, friend, arrest, molestation, case, bureaucrat, daughter
subhash barala

बता दें कि सुभाष बराला के बेटे ने जिस लड़की के साथ छेड़छाड़ की है वो किसी बड़े अधिकारी की बेटी बताई जा रही है। फिलहाल सुभाष बराला के बेटे की गिरफ्तारी हरियाणा के गलियारों में चर्चा का सबब बनी हुई है। फिलहाल सुभाष बराला ने इस मामले में कुछ भी कतहने से मना कर दिया है उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी सच होगा वो सबके सामने आ ही जाएगा।

Related posts

थमने का नाम नहीं ले रहा प्रदूषण, इन शहरों के हालात सबसे ज्यादा खराब

Rani Naqvi

अयोध्याः किशोरी के लिए फरिश्ता बनकर आए डॉक्टर्स, अपना खून देकर बचाई जान

Shailendra Singh

पाकिस्तान का अपने ही सैनिकों को लेकर है भेदभाव का दोहरा चरित्र, हुआ खुलासा

Rani Naqvi