नई दिल्ली। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। लाखों लोग जेल गये । आज देश को एक बड़ी आर्थिक क्रांति की आवश्यकता है। आर्थिक विकास की इस यात्रा में मै सीए का आह्वान करता हूं। आप चाहें तो देश में दिए जाने वाले टैक्स को बढ़ा सकते हैं। क्योंकि ये पैसा देश के लाखों गरीबों को घर देने और भोजन देने के काम में सरकार लाती है। देश की रक्षा में लगे सीमा पर जवानों के ऊपर सरकार ये पैसा खर्च करती है। लेकिन लोग आपका गलत इस्तेमाल कर देश को आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि आम जनता का भी अहित करते हैं।
अगर आप एक बार ठान लें कि हमें क्लाइंट को चोरी नहीं करने देना है। तो किसी की हिम्मत ही नहीं है कि वो चोरी करे आपको इस देश के विकास की यात्रा में साथ खड़े हों। आपको इस आर्थिक क्रांति में ना शहीद होने की जरूरत है ना जेल जाने की बस केवल देश में टैक्स चोरी को रोकना आप की बड़ी भूमिका होगी इस आर्थिक क्रांति में जो कि आप दे सकते हैं।
आपको इस क्रांति में ये दिखाना होगा कि हमने इतने लोगों को इमानदारी से टैक्स देकर देश का हित कराने के लिए प्रेरित किया। आपका लक्ष्य 2022 तक ऐसा होना चाहिए क्योंकि जब हम देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हों उस वक्त देश में लगभग संख्या में लोग टैक्स दे रहे हों। लोगों को ईमानदार बनाने के लिए आपको लोगों को प्रेरित करना होगा। आपको टैक्स चोरी करने वालों को बेनकाब करना होगा। आपको देश में हो रही गड़बड़ी को खत्म करने में एक बड़ी भूमिका निभानी होगी।
देश में आने वाले 2022 में जब देश अपनी आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मनाए तो आपको देश में एक नई चेतना को दिखाना होगा। क्योंकि आपको देश के सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों ने असीम क्षमता दी है। आपके हस्ताक्षर पर लोग विश्वास करते हैं। लेकिन फिर भी देश में टैक्स चोरी हो रही है। आपको इसे रोकना होगा। लोग टैक्स से बचने की तरकीब निकालते हैं। आपकी क्षमता का गलत इस्तेमाल करते हैं। आपको इन्हे रोकना होगा। आपको इन लोगों की पहचान करनी होगी जो आपके प्रोफेशन की गंदा कर रहे है।