featured देश पर्यटन

झारखंडः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उठाई आवाज कहा प्रदेश में पर्यटन को मिंले उद्धोग का दर्जा

jhar झारखंडः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उठाई आवाज कहा प्रदेश में पर्यटन को मिंले उद्धोग का दर्जा

भाजपा के पर्यटन प्रकोष्ठ के कोल्हान की मंडल स्तरीय कार्य समिति की बैठक में मुख्य को तौर पर अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। आपको बता दें कि आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में हुई इस बैठक में बैठक में कोल्हान के तीनों जिलों से पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक और  पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं भी शामिल हुए।

 

jhar झारखंडः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उठाई आवाज कहा प्रदेश में पर्यटन को मिंले उद्धोग का दर्जा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में पर्यटन को विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में पर्यटन को विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं। सही नीति और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर पूरे देश में झारखंड एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप पहचान बना सकता है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्यटन स्थल पर लोग जो बाहर से आते हैं। वे एक राज्य को कुछ न कुछ देकर ही जाते हैं। निश्चित तौर पर झारखंड में भी पर्यटन को अब उद्योग का दर्जा देना चाहिए।

सालाना 97 करोड़ का राजस्व सरकार को मिलता था

मुंडा ने बताया कि जब उनकी सरकार थी तो झारक्राफ्ट और झारखंड सरकार के साथ मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में जो कार्य किए गए उसे सालाना 97 करोड़ का राजस्व सरकार को मिलता था। लेकिन अब राजस्व घटकर महज 7 करोड़ तक सिमट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पर्यटन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और संयोजकों को पर्यटन के क्षेत्र में शोध करने की बात कही।

इंग्लैंड दौरे पर मेजबान टीम को महगें पड़ेंगे भारतीय स्पिनर-अनिल कुंबले

पर्यटन स्थल का बेहतरीन रोडमैप तैयार कर सरकार के साथ पर्यटन को विकसित करने की दिशा में काम किया जा सकता

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित पर्यटन स्थल का बेहतरीन रोडमैप तैयार कर सरकार के साथ पर्यटन को विकसित करने की दिशा में काम किया जा सकता है। इधर पर्यटन के राह में रोड़ा बनने वाले पत्थसगड़ी के संबंध में सवाल पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि मुंडा ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश 20 सूत्री सदस्य शैलेन्द्र सिंह, झारखंड पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बीके नारायण, जिला संयोजकगोपाल समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मायावती को झटका, मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा बसपा छोड़ सपा में शामिल

Aman Sharma

रियो ओलंपिक: भारतीय मुक्केबाजी दल की जर्सी को लेकर मचा हड़कंप

bharatkhabar

योगी की राह पर चले नीतीश, रोहतास में बंद कराए 7 अवैध बूचड़खाने

shipra saxena