राज्य

इस बार के बजट से नहीं होगा कोई घाटा: प्रकाश पंत

पलवस इस बार के बजट से नहीं होगा कोई घाटा: प्रकाश पंत

बागेश्वर। बागेश्वर में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि इस बार का बजट राज्य को घाटे से उभारने वाला होगा। उनका कहना है कि इस बार के बजट से राज्य को कोई घाटा नहीं होगा। इस बार के बजट में प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगेगा। एस बार का आम बजट लोगों को महंगाई से मुक्ति और राहत देने वाला होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वित्तमंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि बीते साल राज्य का बजट 39 हजार करोड़ का था। जिससे राज्य को लगभग 45 सौ करोड़ का घाटा हुआ था। लेकिन इस बार बजट इस वित्तीय घाटे को खत्म करने वाला होगा। इसके लिए योजनाएं बना ली गई है। जो वित्तीय घाटा हो रहा है उसको खनन, आबकारी, जीएसटी आदि से खत्म किया जाएगा।

पलवस इस बार के बजट से नहीं होगा कोई घाटा: प्रकाश पंत

बता दें कि बजट में नए संसाधनों में वृद्धि करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी राज्य का राजस्व कर 71 सौ करोड़ का है। जिसमें हम आबकारी के जरिए 23 सौ करोड़ की वृद्धि करने जा रहे है। इसके अलावा गैर राजस्व टैक्स 12 सौ करोड़ का है। जिसमें हम खनन के 21 अन्य विभागों के जरिए 500 करोड़ की वृद्धि करने जा रहे। राज्य का कुछ हद तक वित्तीय संकट दूर हो जाएगा।

साथ ही वित्तमंत्री पंत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो महत्वपूर्ण सेक्टर है जिन पर काम किया जाएगा। अवस्थापना विकास की योजनाएं भी बनाई जाएगी। जिससे पलायन को रोका जा सके। जिला योजना में पिछली सरकारों ने पैसा ही नही दिया। इस बार इसमें कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई को कम कर सरकार के लिए चुनौती है। बजट के बाद लोगों को अनावश्यक महंगाई से मुक्ति मिलेगी। आम जनता के लिए यह संतुलित बजट होगा।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्यवाही जारी, ध्वस्त किया अवैध निर्माण

Vijay Shrer

बीजेपी सांसद की बेटी ने चढ़ी घोड़ी, देखने जुटी भीड़

Vijay Shrer

बद्रीनाथ कॉलोनी में जोशी ने किया नलकूप का शिलान्यास

Rani Naqvi