featured Breaking News देश

किरण बेदी को नियुक्त किया गया पुदुच्चेरी का उपराज्यपाल

Kiran Bedi किरण बेदी को नियुक्त किया गया पुदुच्चेरी का उपराज्यपाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है। बेदी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

Kiran Bedi

दिल्ली चुनाव में हार मिलने के बाद से ही वह सक्रिय राजनीति से दूर थीं और भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में कभी नजर नहीं आईं। इस चुनाव में भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और वह खुद भी चुनाव हार गई थीं। किरण बेदी 1972 बैच की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं। आज राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि किरण बेदी को तत्काल प्रभाव से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया जाता है।

इस खबर के बाद बेदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को निभाने में हरसंभव योगदान दूंगी। मैं देश की सेवा के लिए ही यहां हूं। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये जिम्मेदारी दी गई।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी फायरिंग

Rani Naqvi

जेटली मानहानि मामला : केजरीवाल पर फैसला सुनाएगा पटियाला कोर्ट

shipra saxena

मन की बात की 40 वी कड़ी का होगा प्रसारण

piyush shukla