नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने चुनाव अभियान की शरुआत कर दी है। दिल्ली के रामलीला मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शह ने शंखनाद किया। केजरीवाल सरकार पर वार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को लेकर सत्ता में आई थी, उसी सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले सामने आए है।
श्री @AmitShah रामलीला मैदान, नई दिल्ली में #पंचपरमेश्वर_सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे है। https://t.co/h33OVS0MXO
— BJP (@BJP4India) March 25, 2017
अमित शाह ने के संबोधन की मुख्य बातें-
- मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया। तीन साल में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं
- एम.सी.डी का चुनाव अगले विधानसभा चुनाव की नींव डालने का चुनाव है
- जब चुनाव का मौसम आता है तो केजरीवाल जी वादों की झड़ी लगा देते है लेकिन उसके बाद उनको दिल्ली वाले ढूंढते है
- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए तीन पेज के वादे किये थे उनमे से कुछ नहीं किया
- जितना भ्रष्टाचार दिल्ली में आप पार्टी ने इतने कम समय में किया है उतना भ्रष्टाचार किसी सरकार ने नहीं किया
अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर वार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए सत्ता की कुर्सी तक पहुंची थी लेकिन अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इसी सरकार में हुआ है। आलम यह है कि लोग मूलभूत सेवाओं के लिए परेशान हैं। सरकार ने 3 पेज के वादे किये थे लेकिन अब तक 3 भी वादे पूरे करने में सफल नहीं हुई है। अमित शाह ने केजरीवाल लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली से भ्रष्टाचार को मुक्त किया जाए। दिल्ली में भी भगवा लहराया जाए।