featured देश

अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या, घर में मृत मिले परिवार के दो लोग

Bhubaneswar fire caused by a short circuit in the hospital 19 dead many injured अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या, घर में मृत मिले परिवार के दो लोग

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या की खबर है, प्राप्त हो रही सूचनाओ के अनुसार अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय महिला और उसके सात साल के बेटे को उनके घर में मृत पाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली है। अमेरिका में रहने वाले इस परिवार के मारे जाने की जानकारी आंध्र प्रदेश में महिला के परिजनों से मिली है। मृत महिला की पहचान एन. शशिकला (40) और बेटे की पहचान अनीश साई के रूप में हुई है।

Bhubaneswar fire caused by a short circuit in the hospital 19 dead many injured अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या, घर में मृत मिले परिवार के दो लोग

जानकारी के अनुसार, शशिकला के पति जब गुरुवार शाम घर लौट, तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मृत पाया। आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रकाशम जिले से विधायक, वाई. सम्बासिवा राव ने इस घटना के बारे में फोन पर उत्तरी अमेरिका में तेलुगू एसोसिएशन से बात की है। सम्बसिवा ने कहा कि मां और उसके बेटे की हत्या की गई है। हनुमंता और उनकी पत्नी शशिकला सॉफ्टवेयर पेशेवेर थे। शशिकला घर से ही काम करती थी। दोनों पिछले नौ साल से अमेरिका में रह रहे थे।

अमेरिका में दो भारतीयों की पहले भी हो चुकी है हत्या-आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका में दो भारतीयों की हत्या हो चुकी है। मार्च के पहले हफ्ते में भारतीय मूल के एक कारोबारी की साउथ केरलाइना स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है, मृतक का नाम हरनिश पटेल था। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे व्यापारी हरनिश पटेल दुकान बंद कर अपने घर के लिए निकले थे, इस बीच घर से कुछ ही दूरी पर उनकी किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। हरनिश से पहले अमेरिका के कैंजस में भारतीय इंजीनियर की हत्या की गई थी जिसके बाद से माहौल लगातार गरमाया हुआ था। इस बीच एक और हत्या ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हरनिश की हत्या के बारे में एक महिला ने पुलिस में सूचना दी।

Related posts

सोनिया के हमले पर बोली बीजेपी, कांग्रेस के अंदर संसद के प्रति इतनी आस्था कब जगी?

Breaking News

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने महिला मैराथन का किया आयोजन

Neetu Rajbhar

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन: आंबेडकर ने केवल 10 साल आरक्षण देने की बात कही थी

mahesh yadav