featured देश यूपी

105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेसः सूत्र

rahul gandhi 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेसः सूत्र

लखनऊ। लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच चल रही गठबधंन की अटकलें अब तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के साथ विलय के लिए तैयार हो गई है। कांग्रेस प्रदेश की 105 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।  शनिवार को दिनभर चली उठापटक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अखिलेश यादव को फोन करके महागठबंधन पर बातचीत की। सूत्रों का भी यह कहना है कि पहले कांग्रेस सपा से 105 से 110 सीट मांग रही थी।  यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सपा और कांग्रेस के गठबंधन का आज ऐलान हो सकता है। हालांकि दोनों पार्टियों के विलय में कई सारी परेशानियां है। सपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी करने से कांग्रेस खफा है।

sp congres 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेसः सूत्र

गत दिनों समाजवादी पार्टी ने 210 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा द्वारा सूची जारी करने के बाद कांग्रेस के साथ होने वाले उसके विलय पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आने लगे हैं। दरअसल कांग्रेस को यूपी पश्चिम से जो 100 सीटें देने की सहमति बनी थी उस पर सपा ने 70 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

akhilesh 2 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेसः सूत्र

प्रशांत और अखिलेश की बात फेल

सूत्रों से प्राप्त हो रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से प्रशांत किशोर ने अखिलेश यादव से मुलाकात की लेकिन फिर भी गठबंधन को लेकर कोई परिणाम नहीं निकल सका। इन्हीं सब के बीच अखिलेश ने शनिवार देर रात एक बार फिर प्रशांत किशोर को बातचीत के लिए बुलाया है। दोनों के बीच बातचीत जारी है। वहीं दिल्ली में प्रियंका गांधी और सपा नेता राम गोपाल यादव के बीच बैठक चल रही है। दोनों तरफ बैठक खत्म होने के बाद पार्टियों के विलय का औरचारिक ऐलान हो सकता है।

 

Related posts

म्यामांर के राष्ट्रपति ने ताजमहल का दीदार किया

bharatkhabar

TGT और प्रवक्ता के आवेदन की तिथि में हुआ बदलाव, जानिए कैसे भरें फॉर्म

Aditya Mishra

पाक सेना प्रमुख के हाथ में जाधव की जिंदगी, भारत ने कहा सच नहीं बदल सकता

Pradeep sharma