खेल

शुअर्ड मरेन बने भारतीय महिला हॉकी टीम के नए कोच

sjoerd marijne शुअर्ड मरेन बने भारतीय महिला हॉकी टीम के नए कोच

नई दिल्ली। हॉलैंड के शुअर्ड मरेन भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के नये कोच नियुक्त किये गये हैं। हालैंड की महिला राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच मरेन को एचआई ने अगले 4 सलों के लिये बतौर कोच नियुक्त किया है। मरेन हमवतन एरिक वोनिंक के साथ मिलकर काम करेंगे जिन्हें विश्लेशक कोच नियुक्त किया गया है। दोनों नए कोच भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ उसकी ओलंपिक को लेकर तैयारियों पर विशेष रूप से नजर रखेंगे।

sjoerd marijne शुअर्ड मरेन बने भारतीय महिला हॉकी टीम के नए कोच

मरेन और वोनिंक भोपाल में भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे। हालैंड के लिये खेल चुके मरेन के मार्गदर्शन में अंडर-21 महिला टीम विश्वकप खिताब तक पहुंची थी। इसके अलावा हालैंड की सीनियर महिला टीम ने उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2015 हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में स्वर्ण जीता था। वर्ष 2011 से 2014 के बीच मरेन हॉलैंड की अंडर-21 टीम के राष्ट्रीय मुख्य कोच रह चुके हैं।

indian hockey team women शुअर्ड मरेन बने भारतीय महिला हॉकी टीम के नए कोच

इसके अलावा वह संक्षिप्त समय के लिये चीन के लियोनग पुरूष क्लब के साथ भी काम कर चुके हैं। मरेन ने भारतीय टीम के साथ अपनी नयी पारी को शुरू करने पर खुशी जताते हुये कहा कि मैं इस नयी भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। भारतीय महिला टीम बहुत प्रतिभाशाली है और यह बेहतरीन खिलाड़ियो का समूह है जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की काबिलियत है। वहीं वोनिंक इससे पहले हॉकी टॉपस्पोर्ट ब्राबैंट आरटीसी डेन बोस के साथ बतौर ट्रेनर काम कर चुके हैं।

हॉकी इंडिया के महासचिव मो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि हम मरेन और वोनिंक को महिला टीम और अगले ओलंपिक के लिये जोड़कर खुश हैं। हमारी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है और 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई भी किया तथा एशियाई चैंपियंस ट्राफी भी जीती। हमें उम्मीद है कि दोनों नये कोच टीम को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Related posts

Asian Games 2018: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम गोल्ड से चूकी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

mahesh yadav

ओलंपिक में गोल्डन पंच मारेंगे सतीश कुमार, विशेष बातचीत में कही दिल छूने वाली बात

Aditya Mishra

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु

bharatkhabar