नई दिल्ली। रोज मर्रा की लाइफ में अक्सर बहुत सी चीजों के प्रति अव्यवस्थित हो जाते हैं जैसे समय, खाने पीने का समय आदि। इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है कि हम दैनिक जीवन में किस चीज पर कितना खर्च कर रहे हैं इसका भी ज्ञान नहीं रहता। एक रिसर्च में पाया गया है कि एक बड़ी संख्या में ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अपने खर्चों का हिसाब-किताब रखने में परेशानी होती है। ऐसे में कुछ ये तरीके अपनाकर आप भी अपने खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं-
– चाहे आप वर्किंग हों या नाॅन वर्किंग हर कोई एक लिमित में ही पैसा खर्च कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि अपने मासिक खर्च की एक लिस्ट बना ली जाए।
– इसके अलावा रोज-रोज किए जाने वाले खर्च को एक डायरी में लिखना चाहिए, इससे आप अपने अनुसार खर्च को कंट्रोल कर सकते हैं।
– लिस्ट बनाकर व्यय करने से अपको हर चीज का पूरा हिसाब रहता है व आवश्यकता से ज्यादा खर्च हो जाने पर भी आपको उसका ज्ञान रहता है।
– इस तरीके से खर्च करने से आपकी सेविंग भी बढ़ेगी।
– शापिंग पर जाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपका बजट क्या है, इसके अलावा शापिंग पर किए जाने वाले खर्च को भी एक जगह लिख लेना चाहिए। इससे हर खर्च के बारे में आपको जानकारी होती है।