featured देश

Sonia Gandhi In Hospital: सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में कराया भर्ती, हल्के बुखार के हैं लक्षण

sonia gandhi Sonia Gandhi In Hospital: सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में कराया भर्ती, हल्के बुखार के हैं लक्षण

Sonia Gandhi In Hospital: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत स्थिर है।

यह भी पढ़े :-

नाइजीरिया के मस्जिद में नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 7 की मौत

मीडिया को एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी को 2 सितम्बर की शाम को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, “सोनिया को हल्का बुखार है, लेकिन उनकी हालत ठीक है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।”

मार्च में भी हुई थीं भर्ती
इससे पहले सोनिया गांधी 2023 में 2 बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सांस में इंफेक्शन के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम में भर्ती कराया गया था। 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी, इसके अलावा मार्च में भी वे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

Related posts

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली दौरा, जनहित और विकास को बताया सर्वोपरि

Saurabh

हिंदी सिनेमा जगत में स्वाधीनता पर बनी बड़ी फिल्में, जिसने कराया आजादी से रुबरू

mohini kushwaha

सीएम योगी ने दिया ITMS का मंत्र, नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्‍यों से अहम अपील  

Shailendra Singh