featured धर्म

5 सिंतबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 5 सिंतबर 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर स्वीकृति मिल सकती है। कार्यस्थल में वाद-विवाद जैसी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। कोर्ट के मामले में आपको विजय प्राप्त होगी।

वृषभ
आज रिश्तेदार आ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें। आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आने की सम्भावना है। आलस्य के कारण अच्छे मौकों को चूक सकते हैं।

मिथुन
धन लाभ होगा। दंपत्तियों के आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ऑफिस में आप सभी सहकर्मियों के ऊपर अपना प्रभाव डालेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।

कर्क
बिजनेस में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।

सिंह
तनाव हो सकता है। बॉस आपका उपहास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।

कन्या
यात्राओं से बचना चाहिये। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से दोबारा परेशान होना पड़ सकता है। घर के काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरी पर नियन्त्रण पा लें।

तुला
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको प्राप्त होगा।

वृश्चिक
सरकारी जॉब कर रहे लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। नसों में खिंचाव हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों में अनदेखी न करें। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार को समय मुश्किल से दे पायेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुचि वाले कार्यों को अधिक समय देंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर
कार्यशैली की सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध झेलना पड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ
आपके कारोबार में उन्नति होगी। घर में सुकून का वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ डिनर करेंगे। बुद्धिमत्ता से अटके हुए काम बना लेंगे।

मीन
कठिन स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। अनजान पर भरोसा करके कोई डील न करें। मित्रता और प्रेम को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। गोपनीय विषयों में आप रुचि लेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 5 सिंतबर 2023 मंगलवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि 03:46 PM तक उपरांत सप्तमी, सूर्य -सूर्य सिंह राशि में है,, योग- व्याघात योग 11:23 PM तक, उसके बाद हर्षण योग, करण – वणिज 03:46 PM तक, बाद विष्टि 03:36 AM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 सितम्बर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- षष्ठी 03:46 PM तक उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र-भरणी 09:00 AM तक उसके बाद कृत्तिका
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-व्याघात
  • वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:14 AM
  • सूर्यास्त–6:37 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:29 PM,5 सितंबर
  • चन्द्रास्त-10:29 PM, 6 सितंबर
  • राहु काल- 03:31 PM से 05:04 PM तक

Related posts

कानून व्यवस्था पर अखिलेश सख्त: समय दुलार का नहीं बल्कि सख्ती का है

bharatkhabar

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने की कार्यों/योजनाओं की समीक्षा

Samar Khan

जाली नोट बनाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, इतनी मिली नकली करेंसी

Aditya Mishra