featured देश राज्य

मंडी : खाई में गिरी HRTC की बस, 8 लोग हुए घायल, बस में 48 यात्री थे सवार

1 1685604378 मंडी : खाई में गिरी HRTC की बस, 8 लोग हुए घायल, बस में 48 यात्री थे सवार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के करसोग में पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस गुरुवार को 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 48 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़े

केदारनाथ में स्थापित की गई विशाल ‘ॐ’ की प्रतिमा, कांसे से बना छह टन वजनी है चिन्ह

 

जिनमें से 8 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को करसोग अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि परिचालक को IGMC शिमला रैफर किया गया है।सूचना के अनुसार, HRTC की बस सुबह 10 बजे के करीब मैंडी-करसोग सड़क पर भनेरा के पास दुर्घटना का शिकार हुई है। इस दौरान बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

1 1685604378 मंडी : खाई में गिरी HRTC की बस, 8 लोग हुए घायल, बस में 48 यात्री थे सवार

गनीमत रही कि सड़क से लुढ़कने के बाद बस ने पलटा नहीं लगा और टायरों पर चलकर पहाड़ी से नीचें लुढ़की। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया।

3 1685604403 मंडी : खाई में गिरी HRTC की बस, 8 लोग हुए घायल, बस में 48 यात्री थे सवार

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने HRTC और लोक निर्माम विभाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। उनका आरोप है कि क्षेत्र के लिए अकसर पुरानी व खटारा बसे भेजी जाती हैं। उन्होंने कहा कि जहां हादसा हुआ, वहां सड़क भी काफी संकरी हैं। इससे हादसा होने का हर वक्त खतरा बना रहता है। सड़क की हालत भी अच्छी नहीं है।

 

Related posts

रिश्तों के भंवर में फंसे शंकर सिंह वाघेला, दोस्त या समधी किस को देंगे वोट

Rani Naqvi

राजनाथ ने कहा : फ्रीडम फाइटर-आतंकियों के बीच का फर्क भूला पाक

shipra saxena

आरक्षण के समर्थन में नीतीश का बयान बोले, हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार

mahesh yadav