featured राज्य

बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हुई समस्या

18 10 2022 helicopter 23148309 1243868 बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हुई समस्या

 

कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा आज बाल-बाल बचे हैं। येदियुरप्पा को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान मुश्किल में फंस गया।

यह भी पढ़े

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI, हो रही पूछताछ, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में कार्रवाई

 

दरअसल, हैलीकॉप्टर जैसे ही लैंड करने लगा था, मैदान के चारों ओर फैली प्लास्टिक की थैलियां और कचरा उड़ने लगा और उसने लैंडिंग को मुश्किल बना दिया। कलबुर्गी के जेवरगी में जिस जगह येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर लैंड होना था, वहां एक बड़ी लापरवाही मिली। जेवरगी के एक फार्म हाउस की जमीन को ही हेलिपैड के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही हेलीकॉक्टर लैंडिंग करने लगा था, वहां मौजूद कूड़ा उड़ने लगा और पायलट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक की हेलीकॉप्टर हिचकोले खाता भी दिखा।

यहां देखें वीडियो

 

हैलीकॉप्टर को इसके बाद कुछ समय के लिए लैंड करने से रोक दिया गया और उसे आसमान में ही उड़ने दिया। आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा जगह पर सफाई करवाई गई और उसके बाद हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया।

Related posts

तमिलनाडु-पुडुचेरी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘निवार’, अलर्ट जारी

Hemant Jaiman

सीएम योगी ने द्वारकाधीश मंदिर में किए दर्शन-पूजन, बोले- हमारे कान्हा को आपने द्वारकाधीश बना दिया

Nitin Gupta

अवैध शराब का भंडारण करने वालों को भेजे जेल: जिला निर्वाचन अधिकारी

bharatkhabar