featured देश

BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी

RAID BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी

 

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईटी की टीम ने मंगलवार सुबह बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में स्थित ऑफिस पर छापा मारा है।

यह भी पढ़े

महाशिवरात्रि पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या करने की साजिश हुई नाकाम, एक गिरफ्तार

 

जानकारी के मुताबिक, आईटी अधिकारी सुबह बीबीसी के ऑफिस पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है। बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बीबीसी के दफ्तर पर छापामारी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।” यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।

Related posts

दिल्‍ली के करोल बाग में हुए अग्निकांड मामले में दो लोगों गिरफ्तार

Rani Naqvi

मथुरा: हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ी बस में करंट आने से एक श्रद्धालु की मौत

Shailendra Singh

रामजन्म भूमि पूजन का पहला निमंत्रण इकबाल अंसारी को मिला, जानिए क्यों चुना गया इस मुस्लिम को..

Mamta Gautam