featured देश

BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी

RAID BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी

 

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईटी की टीम ने मंगलवार सुबह बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में स्थित ऑफिस पर छापा मारा है।

यह भी पढ़े

महाशिवरात्रि पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या करने की साजिश हुई नाकाम, एक गिरफ्तार

 

जानकारी के मुताबिक, आईटी अधिकारी सुबह बीबीसी के ऑफिस पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है। बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बीबीसी के दफ्तर पर छापामारी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।” यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।

Related posts

लेफ्टिनेंट गवर्नर, जी सी मुर्मू ने शिक्षा विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Shubham Gupta

ज्ञानवापी केस : ASI सर्वे की मिली मंजूरी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

Rahul

2050 तक देश में ये संन्यासी लाएंगे नई क्रांति बोले बाबा रामदेव

piyush shukla