featured देश

राहुल गांधी बोले नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे

rahul gandhi राहुल गांधी बोले नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे

 

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है।

यह भी पढ़े

ताजमहल का करना है दीदार तो कोरोना टेस्‍ट करवाना जरूरी, आदेश जारी

 

राहुल गांधी ने कहा मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ.. कोरोना फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।

FjRO3efaYAEP0JT राहुल गांधी बोले नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे FjWaO9CacAAECIE राहुल गांधी बोले नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।

 

health 1 राहुल गांधी बोले नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा पहले स्थगित करने का ऐलान किया, फिर कुछ ही घंटे बाद वो उससे पलट गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यात्रा के स्थगित करने की जानकारी दी। उसके बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया का बयान आया। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना को लेकर कोई एडवायजरी जारी नहीं होती तब तक यात्रा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

 

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 30 अगस्त को इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर लाभ, जानें आज का राशिफल

Rahul

National Sports Awards: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए शिखर धवन

Saurabh

भाऊराव देवरस चिकित्सालय में मरीजों को मिलेगा सुविधाओं का अंबार

Shailendra Singh