featured खेल देश

National Sports Awards: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए शिखर धवन

khel ratna award 1636801890 National Sports Awards: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए शिखर धवन

देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरुस्कार से सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।

17 16 3814085253 National Sports Awards: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए शिखर धवन

नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न

देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरुस्कार से सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़िओं में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, श्रीजेश पीआर, अव्नि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, मनीष नरवाल, मिताली राज, सुनील छेत्री, मनप्रीत सिंह शामिल हैं। वहीं बैडमिंटन स्टार कृष्णा नागर को भी खेल रत्न अवॉर्ड मिला है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए ये खिलाड़ी

इसके साथ ही टीपी ओसिफ, सरकार तलवार, अशन कुमार, डॉ. तपन कुमार, राधा कृष्णन नायर, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जयप्रकाश नौटियाल, एस. रमन को द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

शिखर धवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड

अर्जुन पुरस्कार 2021 से नवाजे गए खिलाड़ियों में क्रिकेट शिखर धवन, एथलेटिक्स  अरपिंदर सिंह, मुक्केबाज सिमरनजीत कौर,  हॉकी खिलाड़ी मोनिका,  निषाद कुमार,    प्रवीण कुमार, शरद कुमार, सुहास एलवाई, सिंघराज अधाना, भाविना पटेल,  हरविंदर सिंह और  दीपक पुनिया शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति से मिला लाइफटाइम अचीनमेंट अवॉर्ड

लाइफटाइम अचीनमेंट अवॉर्ड की सूची में कोच लेख केसी, शतरंज कोच अभिजीत कुंते, हॉकी कोच दविंदर सिंह गरचा, कबड्डी कोच विकास कुमार, कुश्ती सज्जन सिंह के नाम शामिल हैं।

हरियाणा के 12 खइलाड़ियों को मिला खेल पुरस्कार

साल 2021 में कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड्स दिए गए हैं। इनमें महिला हॉकी टीम, पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और आठ खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। इसमें से अकेले सोनीपत के छह खिलाड़ी शामिल हैं।

हर साल खिलाड़ियों को दिए जाते हैं ये अवॉर्ड

हर साल खेल के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वालों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें खेल, रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड, मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार शामिल हैं।

Related posts

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के निर्देश

Samar Khan

पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी

shipra saxena

चीन और अमेरिका में फिर बढ़ा टकराव, व्यापार प्रतिबंध को लेकर आमने-सामने

Yashodhara Virodai