featured धर्म

23 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 23 दिसंबर 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपको अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन
आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। विद्यार्थी आज शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने कुछ सौदा को करके प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन में यदि कोई कलह आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। व्यवसाय कर रहे लोग भी आज तरक्की करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारी दी जाए, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो इसको लेकर दिक्कत हो सकती हैं।

तुला
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल ना बरतें। आपको किसी काम के लिए आज पुरस्कृत किया जा सकता है।

नु
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको तनाव के रहने के कारण आपका व्यवहार व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे।  माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति में पहले से सुधार आएगा। आपका अधिकारियों की बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको आज आपने कुछ कामों को कल पर डालने से बचना होगा।

मीन
आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी व संतान का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।

Aaj Ka Panchang: आज 23 दिसंबर 2022 शुक्रवार का दिन है। पौष मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या 03:46 PM तक उसके बाद प्रतिपदा है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-वृद्धि, करण -नाग और किस्तुघन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 23 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- अमावस्या 03:46 PM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र- मूल 01:13 AM, Dec 24 तक
  • करण-नाग और किस्तुघन
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-वृद्धि
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:08 AM
  • सूर्यास्त–5:42 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-6:53 AM,23 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 5:39 PM,23 दिसंबर
  • राहु काल -01:44 PM से 03:03 PM तक

Related posts

सीबीआई ने आयकर अधिकारी पर कसा शिकंजा,50 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा

rituraj

लखनऊ: यूपी के इन जिलों में 6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Shailendra Singh

एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को उठाना पड़ा भारी खामियाजा, 4 सैनिक ढेर

Rani Naqvi