featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 30 अगस्त को इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर लाभ, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 30 अगस्त को ग्रहों की स्थिति बहुत उत्तम है। इस दिन भाद्रपद मास की तृतीया तिथि है, इस तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इसके अलावा मंगलवार के दिन वृषभ राशि वालों को निवेश का लाभ मिलेगा। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज दफ्तर में दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मन पर चंचलता हावी हो सकती है। आज के दिन बजरंग बाण का पाठ करें।

वृष
अपने अड़ियल रवैये से बचें। खान-पान से सेहत बिगड़ सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों या संबंधियों से वाद-विवाद होने पर सावधान रहें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

मिथुन
आज मिथुन राशि के लोगों की कोई मन की इच्छा पूरी होगी। गलत फैसले लेने से बचें। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर देखने को मिल सकता है। जीवन में कुछ परिवर्तन खुशी देंगे।

कर्क
जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेमी के प्रति गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। अपने खान-पान का ख्याल रखें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

सिंह
आज के दिन सिंह राशि के लोगों को अपने कार्यों की दौरान सावधानी बरतनी होगी अन्यथा हानि हो सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव संभव है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या
करियर में की गई मेहनत का फल आज मिलेगा। लोग आपकी सराहना करेंगे। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। बेकार के खर्चों से तनाव हो सकता है।

तुला
आज तुला राशि के लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर चलें। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक
आज मौज-मस्ती में समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दफ्तर में लोग आपकी योग्यता की सराहना करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु
आज ऑफिस में आपके काम से बॉस को खुशी मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। शाम के समय थोड़ी सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आज गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

मकर
आज पूरे दिन उत्साह से भरपूर रहेंगे। खर्चे थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सेहत पर मौसम का प्रभाव हो सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम धैर्य से करें।

कुंभ
आज कुंभ राशि के लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण खुद की गलतियों को नजरंदाज न करें।

Related posts

डोकलाम विवाद पर बड़ी खबर चीन हटाएगा सेना, भारत की हुई कूटनीतिक जीत

piyush shukla

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता पाई गई 3.2

Rani Naqvi

अजहर मसूद को लेकर भारत की उम्मीदों को चीन ने दिया झटका

Arun Prakash