महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा आज यानि रविवार को गिर गया।
यह भी पढ़े
कल मनाया जाएगा बृज के सबसे लाडले ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी का प्रकट उत्सव
इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि रेलवे के मुताबिक, घटना में 4 लोग घायल हुए हैं।
#WATCH | Slabs fall off of a foot over bridge at Balharshah railway junction in Maharashtra’s Chandrapur; people feared injured pic.twitter.com/5VT8ry3ybe
— ANI (@ANI) November 27, 2022
घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल था। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। रेलवे अधिकारियों ने भी घटना की सूचना मिलते ही फौरन इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया । फ़िलहाल हादसे में किसी की मौत की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। रेलवे ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।