भारत में आज पूरे भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की धूम है। सभी जगह उनके जन्मदिन की तैयारी पूरी हो गई है। सभी भाजपा नेता आपने अपने अंदाज में पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वछता का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की धूम
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पीएम मोदी के जन्मदिन पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘स्वच्छता ही सेवा.’
स्वच्छता ही सेवा। pic.twitter.com/tbzO98L6nx
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 17, 2022
केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया स्वछता का संदेश
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान कहा कि आज से एक बार फिर स्वछता अभियान की शुरुआत हुई है। आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट ऑफिस, दूरसंचार, आईटी और देश के अन्य विभागों में स्वच्छता के लिए अभियान शुरू हो गया है. उन्होंने आगे कहा स्वछता सेवा का एक बड़ा पर्याय है।
Delhi | Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw participates in Swachhata Pakhwada at Hazrat Nizamuddin Railway Station pic.twitter.com/LwWztNOvfF
— ANI (@ANI) September 17, 2022
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज जगह जगह अनेकों कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शहर-शहर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।