December 4, 2023 7:04 pm
featured देश

रेल मंत्री ने स्टेशन पर झाड़ू लगाकर PM मोदी को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

Pm Modi रेल मंत्री ने स्टेशन पर झाड़ू लगाकर PM मोदी को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

भारत में आज पूरे भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की धूम है। सभी जगह उनके जन्मदिन की तैयारी पूरी हो गई है। सभी भाजपा नेता आपने अपने अंदाज में पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वछता का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की धूम
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पीएम मोदी के जन्मदिन पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘स्वच्छता ही सेवा.’

केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया स्वछता का संदेश

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान कहा कि आज से एक बार फिर स्वछता अभियान की शुरुआत हुई है। आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट ऑफिस, दूरसंचार, आईटी और देश के अन्य विभागों में स्वच्छता के लिए अभियान शुरू हो गया है. उन्होंने आगे कहा स्वछता सेवा का एक बड़ा पर्याय है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज जगह जगह अनेकों कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शहर-शहर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेगा भूटान

Rahul

लगातार दूसरी बार ममता बनर्जी बनीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

bharatkhabar

 रिचा चड्ढा और अली फज़ल ने की कोर्ट रजिस्ट्रेशन, जल्द रिति रिवाजों से साथ शादी के बंधन में बधेंगे

Rani Naqvi