featured बिहार

Bihar: वारंट विवाद के बाद कार्तिक कुमार से छिना कानून विभाग, बनाया गन्ना उद्योग मंत्री

kartikey singh 1660722983 Bihar: वारंट विवाद के बाद कार्तिक कुमार से छिना कानून विभाग, बनाया गन्ना उद्योग मंत्री

Bihar: वारंट के विवादों में चल रहे बिहार सरकार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग बदल दिया गया है। कार्तिक कुमार को अब गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया। वहीं गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को कानून मंत्री बनाया गया है। आरजेडी के विधान परिषद सदस्य कार्तिक कुमार पटना स्थानीय निकाय से 2022 में एमएलसी बने।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal: 31 अगस्त को इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, जानें आज का राशिफल

बता दें कि मोकामा के रहने वाले कार्तिक शिक्षक भी रह चुके हैं इसकी वजह से समर्थकों के बीच ‘कार्तिकेय मास्टर’ के नाम से मशहूर हैं। कार्तिक, पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी माने जाते हैं। अनंत सिंह भी इन्हें मास्टर साहब कहकर बुलाते हैं। कार्तिक के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 3 गंभीर धाराओं समेत 23 धाराओं में केस दर्ज है।

कार्तिकेय के खिलाफ मामला क्या है?
दरअसल, साल 2014 में एक शख्स का अपहरण हुआ था। इस मामले में बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। उन्हें 16 अगस्त को पेश होना था लेकिन वे उस दौरान शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक सितंबर को दे दी है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है तो वहीं राजद ने भी सफाई दी थी। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा था कि अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। न बेवजह किसी को फंसाया जाएगा और न किसी दोषी को बचाया जाएगा

Related posts

दलित बस्ती में स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती ने सुनाई भागवत कथा

piyush shukla

शाहरुख खान के छोटे बेटे जो पूर्व रूप से मुझे अपने पिता का पिता मानते हैं: अमिताभ बच्चन

Rani Naqvi

जासूस की जहर देकर हत्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने करवाई: जॉनसन

lucknow bureua