featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त को इन राशियों को मिलेगा जॉब में लाभ, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त यानी आज रेवती नक्षत्र है। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
दशम शनि लाभ देंगे। द्वादश चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष
आज का दिन तृतीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन
दशम चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में नया कार्य सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

कर्क
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

सिंह
सूर्य का द्वादश भाव मे गोचर आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तुलसी का पेड़ लगाएं।

कन्या
मीन का गुरु व सप्तम भाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

तुला
करियर में प्रगति को लेकर छात्रों में प्रसन्नता रहेगी। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक
सूर्य नवम, चन्द्रमा पंचम, व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें। केले का पेड़ लगाएं।

धनु
आज चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य सप्तम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें।

मकर
गुरु व चन्द्रमा एकसाथ आज इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कुंभ
छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गेंहू व गुड़ का दान करें।

मीन
चन्द्रमा व गुरु एकसाथ आज इसी राशि में हैं। पंचम सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। मकर के शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज यात्रा से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

Related posts

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर शहर में निकलीं विंटेज कारें, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

Aditya Mishra

IPL: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर भारी पड़े दिल्ली के धुरंधर, 4 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, मुंबई की बढ़ी मुश्किलें

Saurabh

जम्मू-कश्मीर: पाक की नापाक साजिश, कठुआ में BSF ने एक और सुरंग का पता लगाया

Aman Sharma