featured खेल

IPL: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर भारी पड़े दिल्ली के धुरंधर, 4 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, मुंबई की बढ़ी मुश्किलें

1633183139Untitled 9 copy IPL: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर भारी पड़े दिल्ली के धुरंधर, 4 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, मुंबई की बढ़ी मुश्किलें

आईपीएल का 46वां मैंच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से मैच जीतकर शानदार जीत हासिल की। वहीं बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस के शेर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के आगे ढेर हो गए।

4 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली

आईपीएल का 46वां मैंच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से मैच जीतकर शानदार जीत हासिल की। वहीं बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस के शेर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के आगे ढेर हो गए। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 129 रन बनाए। वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली अब 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है।

अय्यर ने नाबाद 33 और ऋषभ ने 26 रनों की पारी खेली

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज भले ही काम अच्छा न कर पाएं हो लेकिन गेंदबाजों ने निराश नहीं किया।  मुंबई के गेंदबाजों ने पांच ओवर में ही दिल्ली के तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। पृथ्वी शॉ (6), शिखर धवन (8) और स्टीव स्मिथ (9) कुछ खास नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम ने 100 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए। हालांकि दिल्ली ने पांच गेंदे रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33  और कप्तान ऋषभ पंत ने 26 रनों की पारी खेली।

अवेश और अक्षर की जोड़ी ने किया कमाल

अवेश खान और अक्षर पटेल की जोड़ी ने मुंबई के स्टार बल्लेबाजों को जमने का मौका ही नहीं दिया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (33) सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।  मुंबई की तरफ से पोलार्ड को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए।

Related posts

 दारुल उलूम देवबंद का बड़ा फैसला, सरकार दारुल उलूम के हॉस्टल को बना सकती है आइसोलेशन सेंटर

Shubham Gupta

स्वतंत्र देव सिंह ने गुरु पूर्णिमा पर बौद्ध भिक्षुओं से लिया आशीर्वाद

Shailendra Singh

विवेक हत्याकांड: लखनऊ नगर निगम में कल्पना तिवारी को मिला ओएसडी पद का ऑफर

mahesh yadav