President Oath Ceremony: द्रौपदी मूर्मु ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ले ली। CJI एन वी रमन्ना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू ने शपथ के बाद संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगी।
संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा भव्य समारोह
एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू ने गत 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर बड़ी जीत हासिल की थी। मुर्मू को करीब 64 फ़ीसदी मत हासिल हुए थे। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं।
इस समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, संसद के दोनों सदनों के सदस्य और विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रमुख हिस्सा लिया।