featured देश

President Oath Ceremony: देश में आज रचा नया इतिहास, पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति

329d7ee5482af393bec235c4880a2c091658725559 original President Oath Ceremony: देश में आज रचा नया इतिहास, पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति

President Oath Ceremony:  द्रौपदी मूर्मु ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ले ली। CJI एन वी रमन्ना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू ने शपथ के बाद संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।  शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगी।

India: BJP backs tribal politician Draupadi Murmu for president against former ally | News | DW | 18.07.2022

संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा भव्य समारोह 
एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू ने गत 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर बड़ी जीत हासिल की थी। मुर्मू को करीब 64 फ़ीसदी मत हासिल हुए थे। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं।

इस समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, संसद के दोनों सदनों के सदस्य और विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रमुख हिस्सा लिया।

Related posts

यूपी: साढ़े चार साल में योगी सरकार ने डीबीटी के जरिए दिए 2.75 लाख करोड़, DBT से खत्म हुई सब्सिडी के नाम पर लूट

Saurabh

सपा में कौमी एकता दल का विलय तय, नेता जी लगाएंगे अंतिम मुहर: शिवपाल

bharatkhabar

सीएम शिवराज का कांग्रेस पर जोरदार वार कहा, कांग्रेस ने खुद को साबित किया पिछलग्गू पार्टी

Ankit Tripathi