featured देश

मणिपुर : एन बीरेन सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

Screenshot 1485 मणिपुर : एन बीरेन सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

मणिपुर में बीजेपी के फिर से सत्ता में वापसी करने के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे ।

यह भी पढ़े

तेल कंपनियों ने बढ़ाए डीजल के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

 

आखिरकार पार्टी ने तमाम कयासों को विराम देते हुए एन बीरेन सिंह को फिर से सीएम पद के लिए चुना है। रविवार को राजधानी इंफाल में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस मौके पर बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू भी मौजूद रहे।

 

Screenshot 1485 मणिपुर : एन बीरेन सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

आपको बता दें कि एन बीरेन सिंह मणिपुर के अगले मुख्यंत्री होंगे। इसी के साथ ही राज्य के सीएम के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले बीरेन सिंह के साथ-साथ सीएम पद के लिए दो और नामों बिश्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद की चर्चा भी थी।

Congress bjp मणिपुर : एन बीरेन सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

सूत्रों के मुताबिक मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान थी, इसलिए चुनाव से पहले किसी को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर नामित नहीं किया गया था। एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में मणिपुर में 5 साल तक एक सफल सरकार का नेतृत्व किया है। लेकिन पार्टी के अंदर उन्हें बिस्वजीत सिंह से चुनौती मिल रही थी।

 

617231 826490 bjpcong मणिपुर : एन बीरेन सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

गौरतलब है कि मणिपुर में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 60 में से 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। हालांकि जीत के बावजूद सीएम के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ था और 10 दिन बाद आखिरकार यह साफ हुआ कि एन बीरेन सिंह ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Related posts

मथुरा: वृंदावन में धूमधाम से मनाया जाएगा बसंत पंचमी का उत्सव, 50 दिनों तक चलेगा होली महोत्सव

Aditya Mishra

कश्मीर हिंसा में दर्जनों घायल, अब भी तनाव बरकरार

bharatkhabar

उत्तर प्रदेश की राजधानी में सौगातों की प्रभु ने की बारिश

piyush shukla