featured Science देश साइन्स-टेक्नोलॉजी

अलर्ट : अगले 24 घंटों में आ सकता है साल का पहला चक्रवाती तूफान, ‘असनी’ ने अंडमान निकोबार में दी दस्तक

weather bureau अलर्ट : अगले 24 घंटों में आ सकता है साल का पहला चक्रवाती तूफान, 'असनी' ने अंडमान निकोबार में दी दस्तक

2022 के पहले चक्रवाती तूफान ‘असनी’ ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में रविवार को दस्तक दे दी। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े

मणिपुर : एन बीरेन सिंह होंगे अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इसके और तेज होने की आशंका जताई है। स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर आवश्यक इंतजाम करने में जुटा है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। एक से दूसरे द्वीप के बीच चलने वाले जहाजों को रोक दिया गया है। चेन्नई और विशाखापट्टनम के बीच शिपिंग सर्विस भी बंद कर दी गई है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं।

UP Weather: यूपी में दोबारा सक्रीय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का जो क्षेत्र बना था। वह पूर्व और पूर्वोत्तर की ओर बढ़ गया है। इसके रविवार को गहराने की संभावना है। सोमवार को ये चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ‘पानी-पानी’ हुआ संभल
मौसम विभाग ने ट्विटर पर बताया कि रविवार को अंडमान द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। निकोबार द्वीप समूह में भी कहीं-कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मछुआरों को अलर्ट जारी कर किया सावधान

weather bureau 1 अलर्ट : अगले 24 घंटों में आ सकता है साल का पहला चक्रवाती तूफान, 'असनी' ने अंडमान निकोबार में दी दस्तक

 

मौसम विभाग ने मछुआरों को आगाह किया है कि वो 22 मार्च तक बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीपों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व इलाकों में न जाएं। असनी तूफान के असर को देखते हुए 22 मार्च तक इलाके में सभी पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

हेल्पलाइन नंबर किया जारी

अंडमान में मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए भारतीय तटरक्षक दल ने मोर्चा संभाल लिया है. मछुआरों को समुद्र से निकाला जा रहा है। राहत और बचाव के उपाय भी कर लिए गए हैं। अंडमान निकोबार प्रशासन ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल फ्री नंबर 1800-345-2714 भी जारी कर दिए हैं।

 

WEATHER अलर्ट : अगले 24 घंटों में आ सकता है साल का पहला चक्रवाती तूफान, 'असनी' ने अंडमान निकोबार में दी दस्तक

Related posts

28 दिन के झंझट से छुट्टी, 1 महीने का मिलेगा रिचार्ज, जानिए Airtel, Jio और Vi का सबसे बेस्ट प्लान

Neetu Rajbhar

दिग्विजय सिंह कमलनाथ सरकार को कर रहे ‘हिलाने’ की कोशिश

Trinath Mishra

जेष्ठ पूर्णिमा के लिए कैसे करें तैयारी, क्या है शुभ मुहूर्त

Aditya Mishra