featured दुनिया देश बिज़नेस

आधिकारिक दौरे पर भारत आए जापान के PM, भारत-जापान शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

Fumio Kishida 1 16476871023x2 1 आधिकारिक दौरे पर भारत आए जापान के PM, भारत-जापान शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। भारत सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हवाईअड्डे पर फुमियो किशिदा का स्वागत किया ।

यह भी पढ़े

जानिए रिलायंस को क्यों घटानी पड़ी डीजल की सप्लाई…

 

जापानी मीडिया के मुताबिक अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम फुमियो किशिदा शनिवार को अगले पांच वर्षों में भारत में करीब 42 बिलियन डॉलर निवेश की योजना की घोषणा करने वाले हैं।

Fumio Kishida 1 16476871023x2 1 आधिकारिक दौरे पर भारत आए जापान के PM, भारत-जापान शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान पीएम फुमियो लगभग 300 बिलियन येन कर्ज के लिए सहमति देंगे। इसके अलावा कार्बन कटौती से संबंधित एक ऊर्जा सहयोग दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है।

 

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 19-20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान के पीएम फुमियो किशिदा 14वें भारत-जापान शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।

1027171 pm modi local for vocal आधिकारिक दौरे पर भारत आए जापान के PM, भारत-जापान शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

दोनों नेताओं के यूक्रेन की स्थिति पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। यूक्रेन और रूस का युद्ध 22वें दिन में प्रवेश कर गया है और रूस यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूक्रेन की तटस्थ स्थिति पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन मॉस्को अभी भी अपने सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

 

फ्रांसीसी सेना

 

दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। पिछला शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था। विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के दायरे में भारत और जापान के बीच बहुआयामी सहयोग है।

Related posts

ISSF World Cup में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल मंत्री ने निशानेबाजी टीम को किया सम्मानित

Trinath Mishra

हिंसा फैलाने के चलते करणी सेना ने फूंक दी अपनी ही कार्यकर्ता की गाड़ी

Vijay Shrer

नीतीश सरकार के सुशासन की निकली हवा, फुलवारी शरीफ में हुई व्यापारी की हत्या

piyush shukla