featured दुनिया

Russia-Ukraine War: कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने किया हमला, 5 लोगों की मौत

kyiv Russia-Ukraine War: कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने किया हमला, 5 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने हमला कर दिया है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Ukraine Russia War: यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा EU, ऑस्ट्रेलिया भी करेगा मदद

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने मंगलवार शाम को कीव टीवी टावर और यूक्रेन के होलोकॉस्ट मेमोरियल पर बमबारी कीL इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। उधर, कीव के फास्टिव जिले में रूस की बमबारी से एक घर तबाह हो गया। मलबे से घर मालिक महिला का शव मिला है, जबकि उसके पति की तलाश की जा रही है।

रूसी सेना ने कीव और खारकीव को बनाया निशाना
रूस के यूक्रेन पर लगातार हमले जारी हैं। मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों कीव और खारकीव को निशाना बनाया। खारकीव में आवासीय इलाके में रूस ने मिसाइल से हमला किया। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमले की चपेट में अस्पताल भी आ गया।

रूस ने राजधानी कीव में रह रहे लोगों को दी चेतावनी
रूस ने राजधानी कीव में रह रहे लोगों को चेतावनी दी थी। रूस ने कहा था कि राजधानी में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे या कीव से बाहर निकल जाएं। मंगलवार को रूस ने चेतावनी दी कि सरकारी इमारतों के पास रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।

Related posts

लालू यादव की नई बहू की पहली बार दिखी झलक

mohini kushwaha

एलन मस्क की सोच ने दुनिया को चौंकाया, 1 दिन इंसान अपना दिमाग ROBOT में कर सकेंगे DOWNLOAD यादों का रख सकेंगे बैकअप

Rahul

परिवार कल्‍याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने केरल में राहत और बचाव कार्यो की समीक्षा की

mahesh yadav