फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) को घर की सुख शांति के लिए व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन अमावस्या आज यानी बुधवार के दिन हैं। आज के दिन शिव और सिद्धि का योग बन रहा है। मान्यता के अनुसार इन दोनों युग में पूजा करने से कई गुना फल प्राप्त होता है। वही इस दिन पितरों की आत्मा का तर्पण भी किया जाता है।
फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या का आरंभ 2 मार्च सुबह 1:00 बजे से होगा। वही 2 मार्च रात 11:00 बजे स्थिति का समापन हो जाएगा। उदया तिथि के मुताबिक फाल्गुन अमावस्या का व्रत 2 मार्च को रखा जाएगा।
फाल्गुन अमावस्या को ये ना करें
- फाल्गुन अमावस्या के दिन दिन के वक्त भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। साथ ही देर तक भी सोना नहीं चाहिए। इस दिन सूर्य उदय से पहले उठना चाहिए।
- इस दिन तामसिक भोजन का सेवन ना करें। साथ ही लहसुन, प्याज मास मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। घर में सात्विक भोजन पकाकर सेवन करना चाहिए।
- फाल्गुन अमावस्या का व्रत करने वालों को आज के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आज के दिन घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए खासतौर पर शाम के वक्त।
- इस दिन घर पर आए किसी इंसान को खाली हाथ भी दान नहीं करना चाहिए।
- फाल्गुन अमावस्या के दिन काले वस्त्र ना पहने। बल्कि हल्की और साफ वस्त्र धारण करें। साथ ही क्रोध करने से बचें।