featured दुनिया

Russia-Ukraine War: कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने किया हमला, 5 लोगों की मौत

kyiv Russia-Ukraine War: कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने किया हमला, 5 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने हमला कर दिया है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Ukraine Russia War: यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा EU, ऑस्ट्रेलिया भी करेगा मदद

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने मंगलवार शाम को कीव टीवी टावर और यूक्रेन के होलोकॉस्ट मेमोरियल पर बमबारी कीL इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। उधर, कीव के फास्टिव जिले में रूस की बमबारी से एक घर तबाह हो गया। मलबे से घर मालिक महिला का शव मिला है, जबकि उसके पति की तलाश की जा रही है।

रूसी सेना ने कीव और खारकीव को बनाया निशाना
रूस के यूक्रेन पर लगातार हमले जारी हैं। मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों कीव और खारकीव को निशाना बनाया। खारकीव में आवासीय इलाके में रूस ने मिसाइल से हमला किया। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमले की चपेट में अस्पताल भी आ गया।

रूस ने राजधानी कीव में रह रहे लोगों को दी चेतावनी
रूस ने राजधानी कीव में रह रहे लोगों को चेतावनी दी थी। रूस ने कहा था कि राजधानी में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे या कीव से बाहर निकल जाएं। मंगलवार को रूस ने चेतावनी दी कि सरकारी इमारतों के पास रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।

Related posts

नेहरू ऑडिटोरियम में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसम्बर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Rani Naqvi

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: बीजेपी ने जारी की 40 प्रचारकों की लिस्ट

Rani Naqvi

पी चिदंबरम: मोदी सरकार की कश्मीर नीति, ‘चरमपंथी नीति’

Srishti vishwakarma