featured धर्म मध्यप्रदेश

Mahashivratri 2022: उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में हुई भस्म आरती, देखें VIDEO

c28722b9e19b94925a46fd5f8e5d4bd4 original Mahashivratri 2022: उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में हुई भस्म आरती, देखें VIDEO

Mahashivratri 2022: मध्यप्रदेश के उज्जैन के भगवान महाकाल के दरबार में शिव भक्तों की भारी भीड़ दर्शन करने के लिए पहुंच रही है। वहीं, महाकाल के दरबार में महाशिवरात्रि पर आज सुबह भस्म आरती की गई। भस्म आरती में के दौरान शिवभक्तों के साथ मंदिर में पुजारी भी मौजूद रहे।

कैसे हुई पुजा
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, उज्जैन के भगवान महाकाल के दरबार में भी सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस महापर्व पर श्रद्धालु सुबह से दरबार में दर्शन के लिए जुटे हुए हैं।

इस दौरान सुबह भगवान महाकाल के के दरबार में महाशिवरात्रि पर आज भस्म आरती का आयोजन किया गया। भस्म आरती के दौरान मंदिर के पुजारियों ने शिवलिंग पर पहले दूध, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से भगवान का पंचामृत पूजन हुआ। इसके बाद भगवान पर आरती के भस्म डाला गया।

ये है मान्यता
बता दें कि कोरोना काल के बाद पहली बार महाकाल के मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। उज्जैन के इस मंदिर में ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव जब गणेश रूप में दर्शन देते हैं तो भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। आमतौर पर भगवान श्री महाकाल बुधवार को ही गणेश रूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें :-

Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की लगी होड़, मनकामेश्वर मंदिर लगा लोगों का तांता

नया साल शुरु होने पर भी मंदिर में भस्म आरती का आयोजन हुआ था। हालांकि तब कोरोना काल के कारण मंदिर में केवल पुजारियों ने ही भस्म आरती की थी। तब मंदिर में बिना भक्तों के भस्म आरती की गई।

Related posts

गंगा-जमुनी तहजीब का बेजोड़ उदाहरण, मुस्लिम करा रहा मंदिर का जीर्णोद्धार

Breaking News

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित खरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गये

Kalpana Chauhan

हिमाचल चुनाव नतीजे: कांग्नेस के लाल सिंह कौशल नाचन से हारे

Vijay Shrer