featured देश

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित खरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गये

अमित खरे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित खरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गये
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित खरे को पीएम नरेंद्र मोदी का नया सलाहकार  के रुप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि  इससे पहले वो 30 सितंबर तक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव पद पर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी गई थी।
IMG 20211012 WA0021 रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित खरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गये

नवंबर 2018 में उनके नेतृत्व में गोव में अंतरारष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन

अमित खरे ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए दूरदर्शन का विस्तार किया।  इतना ही नहीं झारखंड समेत एक दर्जन राज्यों को डीडी फ्री डिश की सेवा भी दिलाई। नवंबर 2018 में उनके नेतृत्व में गोव में अंतरारष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ। उन्होंने झारखंड में लोगों को डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया और इसके खिलाफ कड़े कानून  भी बनवाये।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के बिहार-झारखंड कैडर के अधिकारी

अमित खरे भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के बिहार-झारखंड कैडर के अधिकारी थे। 36 साल के अपने करियर में उन्होंने भारत सरकार के अलावा झारखंड और बिहार सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। उन्होंने चारा घोटाला मामले को उजागर किया था जिसमें  लालू प्रसाद यादव को भी जेल करयी।

9 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी गई

अमित खरे ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई क्रांतिकारी बदलाव किए। आईआईटी, आईआईएम जैसे राष्ट्रीय महत्व का के संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया। 2019 में शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में काम किया। 29 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी गई थी।

 

 

 

 

 

 

Related posts

वरुण गांधी के बचाव में आए दिग्विजय सिंह, ‘वह बीजेपी में फिट नहीं बैठते हैं’

Pradeep sharma

यादों में: श्रद्धालुओं ने पुरानी त्रासदी को भुलाकर पुन: बढ़ाया आस्था का कदम

bharatkhabar

जानें धनतेरस में क्या करने से हो सकते हैं आप मालामाल आजमाएं ये तरीका

mahesh yadav