featured यूपी

मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए रामकिशन, शैलेंद्र शर्मा बने महामंत्री

WhatsApp Image 2022 02 26 at 7.35.31 PM मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए रामकिशन, शैलेंद्र शर्मा बने महामंत्री

इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव पूरे हो गए हैं। रामकिशन 263 मतों के साथ अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं शैलेन्द्र शर्मा को सबसे अधिक 400 वोटों के साथ महामंत्री के पद पर चुना गया।

मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए रामकिशन

मथुरा- इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव पूरे हो गए हैं। रामकिशन 263 मतों के साथ अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं शैलेन्द्र शर्मा को सबसे अधिक 400 वोटों के साथ महामंत्री के पद पर चुना गया। साल 2022-23 के सत्र के लिए आयोजित हुए कर्मचारी संघ के चुनावों के लिए कुल 586 वोट पड़े। चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद देवेंद्र कुमार ने 351 वोटों से अपने नाम किया और संयुक्त सचिव के पद पर हरीश कुमार पहल 329 मतों से चुने गए।

संयुक्त सचिव के लिए फतेह सिंह ने जीत दर्ज की

संयुक्त सचिव (कर्मचारी कल्याण) के लिए फतेह सिंह ने 353 वोटों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार 314 वोटों से जीते, वहीं सदस्यों के रूप में अवनीश मिश्र (352 मत), अरविंद कुमार (353 मत), राहुल गुप्ता (341 मत), राजेश दीक्षित (332 मत) और प्रशांत जायसवाल (313 मत) चुने गए हैं।

Related posts

गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी ने उत्‍तराखंड में नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की

mahesh yadav

गृह राज्यमंत्री ने की सुखोई-30 फाइटर जेट की सवारी

bharatkhabar

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA में 3 फ़ीसदी की हुई बढ़ोतरी

Neetu Rajbhar