featured दुनिया देश यूपी

Russia Ukraine War: यूक्रेन से 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा

Indian students in Ukraine 1645793266083 1645793266221 Russia Ukraine War: यूक्रेन से 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा
यूक्रेन से 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का काम लगातार जारी है। इसी बीच 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंच चुका है। 219 भारतीयों का पहला दल मुंबई पहुंच चुका है। ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को यूक्रेन से मुंबई लाया गया। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत अभियान जारी है।ॉ

First Air India evacuation flight departs from Bucharest with 219 Indians; 2 more flights on course - The Hindu

रूस ने की भारत की तारीफ

यूक्रेन और रूस के बीच घमासान के बीच रूस ने भारत की तारीफ की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर मतदान में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। इसी को लेकर अब रूस ने भारत के रुख की तारीफ की है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी आज पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। जिसमें पीएम मोदी ने वहां हुए जान माल के नुकसान को लेकर चिंता जताई।

28 04 2021 modi and putin 21599152 21409213 Russia Ukraine War: यूक्रेन से 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। जेलेंस्की ने कहा कि एक लाख से ज्यादा रूसी सेना हमीर जमीन पर है। उन्होंने पीएम मोदी से मदद की मांग की।

पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक

यूक्रेन को अमेरिका देगा 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता

यूक्रेन-रूस में जंग का आज तीसरा दिन है। इसी बीच अमेरिका ने यूक्रेन को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 600 मिलियन डॉलर सुरक्षा सहायता के रूप में देने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि विदेश सहायता अधिनियम 1961 के अधीन यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता के लिए 250 मिलियन डॉलर और रक्षा उपकरणों की खरीद और मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए 350 मिलियन डॉलर आवंटित किये जाएंगे।

Joe Biden 3 Russia Ukraine War: यूक्रेन से 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा

यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के 341 लोग

यूक्रेन संकट के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की देश वापसी के लिए भारत सरकार की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। आज रात तक 400 से अधिक छात्रों की स्वदेश वापसी हो जाएगी। यूक्रेन में अभी लगभग 20 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जो भारत के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के 341 लोग यूक्रेन में फंसे हैं।

WhatsApp Image 2022 02 26 at 2.11.47 PM Russia Ukraine War: यूक्रेन से 219 भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के 341 लोग

यूक्रेन संकट के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की देश वापसी के लिए भारत सरकार की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। आज रात तक 400 से अधिक छात्रों की स्वदेश वापसी हो जाएगी। यूक्रेन में अभी लगभग 20 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जो भारत के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के 341 लोग यूक्रेन में फंसे हैं। राहत आयुक्त विभाग उत्तर प्रदेश ने यूक्रेन में फंसे यूपी के लोगों की लिस्ट जारी की।

राज्य में पहुचाने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार करेगी

राजधानी लखनऊ से करीब 19 लोग फिरोजाबाद से 14 कानपुर नगर से 12 लखीमपुर खीरी से 12 लोग अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं। यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले उत्तरप्रदेश निवासियों को राज्य में पहुचाने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। प्रदेश के स्थानिक आयुक्त यूक्रेन से वापस आने वाले नागरिकों को प्रदेश पहुचायेंगे। बता दें कि रोमानिया से भारत आने वाली पहली फ्लाइट में गुजरात के 44 छात्र हैं। वहीं, दूसरी फ्लाइट में गुजरात के 56 छात्र हैं। आज गुजरात के कुल 100 छात्र यूक्रेन से वापस आ रहे हैं।

बुखारेस्ट के लिए मुंबई हवाईअड्डे विमान ने भरी उड़ान

एयर इंडिया के एक विमान ने रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के वास्ते रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए शनिवार सुबह मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-1943 ने तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी। उसके भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे बुखारेस्ट हवाईअड्डे पर पहुंचने की संभावना है।

Related posts

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी कांग्रेेस की प्रमिला जयपाल के साथ अपनी बैठक की रद्द

Rani Naqvi

भारत के शानदार खेल से श्रीलंका को 322 रनों का लक्ष्य

Srishti vishwakarma

कल है देवशयनी एकादशी, जानिए क्यों अब 4 महीनों के लिए सो जाएंगे भगवान विष्णु

pratiyush chaubey